अररिया, मार्च 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुर्साकांटा, यूएमएस सोनापुर, यूएचएमएस कोल्हुआ, मध्य विद्यालय बलचंदा, यूएमएस सिझुआ, यूएमएस हत्ता बखरी सहित सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरु हुआ। यूएमएस सोनापुर के प्रधानाध्यापक हरिओम मंडल ने बताया कि परीक्षा दो पाली में ली गई। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा एक बजे से तीन बजे तक ली गई। कक्षा एक और दो की दूसरी पाली में हिन्दी की मौखिक परीक्षा ली गई है। जबकि प्रथम दिन पहली पाली में तीसरी से पांच कक्षा के विद्यार्थी का पर्यावरण और हम तथा कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई है। जबकि दूसरी पाली म...