कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों से इतर कक्षा 1 के साथ ही बाल वाटिका का संचालन किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत बालवाटिका के लिए नामित नोडल शिक्षक ही बच्चों को पठन-पाठन की जिम्मेदारी निभाएंगे। निपुण स्कूल घोषित करने के लिए संचालित किए जा रहे रेडीनेस कार्यक्रम सहित अन्य तकनीकि का प्रयोग कर बच्चों को खेल-खेल विधि में पढ़ाएगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...