मेरठ, जून 29 -- अत्यधिक गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। डीएम मेरठ के आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य बोर्ड से संचालित कक्षा आठ तक के स्कूल व कक्षाएं आदेश के अनुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे ही संचालित होंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 7:30 से 12:30 तक चलेंगे कक्षा 8 तक के विद्यालय यह भी पढ़ें- कक्षा-8 तक के सभी स्कूल अब 12:30 बजे तक खुलेंगे यह भी पढ़ें- 7:30 से 12:30 तक चलेंगे कक्षा 8 तक के विद्यालय

हिंदी हिन्दुस...