कक्षा आठ के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
कौशाम्बी, मार्च 28 -- कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका रूपा साहू ने किया। समारोह के दौरान कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया। कई प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों के बीच के आत्मीय रिश्तों और विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर शिक्षक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा आठ जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन असली लक्ष्य अभी आगे है। उन्होंने सभी छात्रों से कक्षा नौ में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.