गंगापार, मार्च 30 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय बुदौना में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा सभी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। ग्राम प्रधान सहित शिक्षक नेता राजेश शुक्ल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योति शुक्ला, सहायक अध्यापक सुमन दुबे, उषा ओझा, नीरा सरोज, रघुवंश मणि त्रिपाठी, मिलन सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...