लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- डॉ.हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में शुभकामना पर्व (विदाई कार्यक्रम) उत्साह से मनाया गया। कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ऊं व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर हुई। प्रधानाचार्य राममणि मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया। अवधेश गुप्त सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति ने अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रघुनन्दन झा मुख्य अतिथि व वक्ता प्रभारी दर्शन विभाग संस्कार भारती, संरक्षक पशुधन प्रसार अधिकारी संघ रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कौशल किशोर वर्मा मंत्री जनशिक्षा समिति, मुनेंद्र दत्त प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर मिश्राना उपस्थित रहे। योगेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती ...