मधुबनी, अप्रैल 4 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंता ककरघट्टी में नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अर्जुन दास के नेतृत्व में विद्यालय के नामांकित छात्र-छात्राओं की बाल सभा आयोजित की गई। सभा में सभी विद्यार्थियों को आठ समूहों में विभाजित कर प्रत्येक समूह से एक छात्र एवं एक छात्रा का सर्वसम्मति से चयन बाल संसद के लिए किया गया। इसके बाद नव चयनित 16 छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वानुमति से कक्षा आठ के छात्र प्रतीक कुमार झा को प्रधानमंत्री तथा कक्षा आठ की ही छात्रा शमां परवीन को उप प्रधानमंत्री चुना गया। नव निर्वाचित प्रधानमंत्री प्रतीक कुमार झा ने मंत्रिमंडल का गठन करते हुए विभिन्न विभागों का दायित्व सौंपा। पायल कुमारी को शिक्षा,आलोक कुमार (प्रथम)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.