गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी में 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा को बंधक बनाकर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी के कमरे में छात्रा नग्न अवस्था में बदहवाश स्थिति में पड़ी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला की 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार सुबह छात्रा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर एक बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नगर की बाग कॉलोनी के एक मकान में जब परिजन पहुंचे तो छात्रा नग्न अवस्था में बदहवाश स्थिति में पड़ी मिली। परिजन किसी तरह छात्रा को घर लेकर पहुंचे। छात्रा ने परिजनों को बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने को दिया था। इसके बाद मुझे कुछ पता नहीं रहा। आरोपी ने छात्रा के साथ अ...