चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ीपुलिया में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हुआ। आयुष ग्राम ट्रस्ट अध्यक्ष डा मदन गोपाल वाजपेयी, प्रबंधक श्यामसुंदर मिश्रा व राष्ट्रीय एकता दिवस के जिला संयोजक संतोष ने कक्षाओं में अव्वल आने वाले बच्चों को अंक पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय ने अतिथियों का परिचय कराया। स्कूल के बच्चों शांतनु सिंह व मयंक पटेल को ट्रॉफी प्रदान कर विशेष सम्मान दिया गया। इसी तरह पूरे वर्ष में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले रचित अग्रवाल को भी विशेष सम्मान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...