मधेपुरा, अप्रैल 5 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र । प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईनरवा की कुछ कक्षाओं को घैलाढ़ में शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। नाराज़ लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल की कक्षाएं शिफ्ट होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। साथ ही दूर जाकर पढ़ाई करने में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार और घैलाढ़ थाना प्रभारी ज्योतिष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को काबू में किया। काफी मशक्कत के बाद स...