मेरठ, जून 19 -- सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कक्केपुर में प्रस्तावित सीएम श्री विद्यालय के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल ने विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग की टीम से भूमि की पैमाइश कराई। जानकारी के अनुसार, कक्केपुर में जनपद का पहला सीएम श्री विद्यालय प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 23 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। भूमि से जुड़े कुछ विवादों के कारण परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही थी। प्रशासन द्वारा मामले के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने के बाद अब निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है。

भूमि निरीक्षण की गतिविधियाँ निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भूमि से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली...