नवादा, फरवरी 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ककोलत महोत्सव को लेकर तीन दिनों तक 27 फरवरी से लेकर 01 मार्च 2026 तक के लिए शहर का ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है। नवादा पुलिस द्वारा जारी प्लान के मुताबिक इस अवसर पर जिले के शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु उक्त व्यवस्था की गयी है। ताकि लोगों को समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो और यातायात की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। माना जा रहा है कि ककोलत महोत्सव के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से काफी लोगों का आवागमन समारोह स्थल पर होगा। जिससे सड़कों पर वाहनों का भार काफी बढ़ जाएगा। इसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था संचालन में काफी समस्याएं उत्पन्न होंगी। इस समस्या से निबटने के लिए हरिश्चन्द्र स्टेडियम के आसपास के सभी मार्गों पर तिपहिय...