औरैया, फरवरी 25 -- ककोर। जनपद मुख्यालय ककोर स्थित आर जेडी पब्लिक स्कूल में एक छात्र की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई का आरोप है। घायल छात्र के परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ चौकी ककोर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगला जय सिंह निवासी मालती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विकास 16 फरवरी 2026 को प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर शिक्षक ने उसे कक्षा में पीट दिया। चौकी पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...