देहरादून, मार्च 11 -- सहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम ककाड़ी के बहुउद्देशीय भवन में हुआ। यह शिविर 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। उद्घाटन सत्र में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी वरुण प्रसाद सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य और इसके मूल मंत्र "मैं नहीं, अपितु आप" के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास किया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत ककाड़ी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.