हजारीबाग, अप्रैल 25 -- चौपारण, प्रतिनिधि। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध शुक्रवार को चौपारण पुलिस ने ककरौला में छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक मिलते ही शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरणों को बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। बरामद तैयार शराब को विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है, जहाँ संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इससे पूर्व गुरुवार शाम को भी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने नेशनल हाईवे और आसपास के विभिन्न होटलों, ढाबों तथा अड्डेबाजी करने वाले स्थानों पर अचानक दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध रूप से जमावड़ा लगाए लोगों को खदेड़ कर भगाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार म...