शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ककरा पुल पर चल रहे निर्माण कार्य और ईद के मौके पर रूट डायवर्जन के कारण शनिवार को जिले में ई-बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से निकलने वाली बसें पूरे दिन बाहर नहीं आ सकीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डिपो को भी करीब साठ हजार का आर्थिक नुकसान हुआ। ककरा चार्जिंग स्टेशन से बसों के निकलने के लिए दो रास्ते हैं, जिनमें एक ककरा पुल होकर जाता है। पुल को ऊंचा किए जाने के कारण वहां पहले से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में बसों के लिए दूसरा मार्ग ही विकल्प बचता था। शनिवार को ईद के चलते ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने और मेले जैसी भीड़ के कारण प्रशासन ने सुभाष नगर तिराहा से कनौजिया तिराहा तक रूट डायवर्ट कर दिया। इस वजह से चार...