मऊ, जनवरी 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की देर शाम खेला गया। ख़िताबी मुकाबले में ककरहट्टा आजमगढ़ की टीम ने आर्यन स्पोर्ट्स क्लब घोसी को 2-0 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सेमीफइनल मुकाबलों में ककरहट्टा ने अरमान स्पोर्ट्स क्लब आजमगढ़ को 2-0 तो वहीं आर्य स्पोर्ट्स क्लब घोसी ने बलिया को 2-0 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ जनपद से कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों के बीच दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रत्येक मैच की शुरुआत से पूर्व आमंत्रित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.