गंगापार, अप्रैल 17 -- करछना क्षेत्र के ककरम गांव में शुक्रवार को थोड़े अंतराल पर दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ककरम गांव निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल की शुक्रवार को बीमारी के चलते अचानक मौत हो गई। परिजन अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि कुछ ही देर बाद उनके बड़े भाई 70 वर्षीय शीतला प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन दो मौतों से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्र ने बताया कि दोनों को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...