खगडि़या, अप्रैल 22 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर लापरवाही पर डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने जवाब-तलब किया। वही तीन दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पाठ्य-पुस्तक वितरण से संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि मध्य विद्यालय बलकुंडा के अनिल कुमार, मध्य विद्यालय ब्रम्हा के सुभाष कुमार सिंह, मध्य विद्यालय धमहरा के सुनीता कुमारी, मध्य विद्यालय फेनगो के वीरेंद्र साह, प्राथमिक विद्यालय रंगीला के यशवंत सिंह सहित कई स्कूलों के हेडमास्टरों का तीन दिनों का वेतन काटा गया है। डीईओ ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को अगले 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- जिले के 40 हाईस...