कई स्पेशल ट्रेनों का बढ़ा संचालन, कुछ रहेंगी निरस्त
प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। उधना-मधुबनी, उधना-झंझारपुर और लालकुआ-राजकोट विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा। उधना-मधुबनी और उधना-झंझारपुर स्पेशल के तीन-तीन अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि लालकुआ-राजकोट स्पेशल का संचालन 27 सितंबर तक 11 अतिरिक्त फेरों के साथ होगा।वहीं, परिचालनिक कारणों से कई विशेष ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इनमें हजरत निजामुद्दीन-दादर, आनंद विहार-शेखपुरा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, पुणे-गाजीपुर सिटी तथा पुणे-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.