बाराबंकी, मार्च 31 -- बाराबंकी। दो दिनों के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और दबंगई की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहला मामला थाना देवा क्षेत्र के ग्राम दीपकनगर पलटा का है। यहां रोशन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और बच्चों को भी पीटा। इस हमले में रोशन मिश्रा और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।दूसरी घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा की है। तरोना देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया...