चतरा, फरवरी 10 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के द्वारा चुनावी कार्यालय खोला जा रहा है। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्यासागर आर्य के द्वारा चतरा शहर स्थित केशरी चौक के समीप चुनाव कार्यालय खोला गया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान जिलाध्यक्ष रामदेव भोक्ता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष के प्रत्याशी बशीर निजामुद्दीन ने पुराना पेट्रोल पम्प के पास फारूक लॉज के समीप अपने कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मो0 आशिक उर्फ लाडला ने लाईन मुहल्ला खान्काह मस्जिद के समीप अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया। ...