कई स्कूलों में एमडीएम का चावल खत्म, बच्चे खा रहे केला
धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, अमित वत्स। शहरी क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन का चावल खत्म हो गया है। चावल खत्म होने वाले स्कूलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह है कि कई स्कूलों में एमडीएम बंद हो गया है। कई स्कूलों में उधार पर चावल लेकर किसी तरह से मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। कई जगहों पर मध्याह्न भोजन में चूड़ा-गुड़ व केला व मूढ़ी भी दिया गया। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि चावल के अभाव में शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की क्या स्थिति है। बताते चलें कि हिन्दुस्तान की ओर से स्कूलों में चावल खत्म होने के कारण एमडीएम पर संकट की खबर लगातार प्रकाशित की जा रही है। हेडमास्टरों ने एमडीएम सेल के व्हाट्सअप ग्रुप में चावल खत्म होने की सूचना देते हुए मध्याह्न भोजन बंद करने की जानकारी दी है। इन स्कूलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.