फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- दिल्ली में हुई दुर्घटना के दौरान अपने बेटे को खोने वाली मां लज्जावती को कई साल की कानूनी लड़ाई के बाद आखिर इंसाफ मिल गया। कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त ने वादी लज्जावती के हक में अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को संबंधित बीमा कंपनी से आदेशित धनराशि 13 लाख 43 हजार्ड 209 रुपए प्राप्त कर उसका भुगतान करा दिया। मुआवजा राशि का चेक पाकर वृद्ध लज्जावती के चेहरे पर संतोष झलक उठा। घटनाक्रम के अनुसार लज्जावती पत्नी रामवीर सिंह आकलाबाद हसनपुर, थाना मटसेना निवासी है। लज्जावती का 32 वर्षीय पुत्र सुदीप कुमार, नई दिल्ली निवासी अभिषेक कुमार के ट्रक पर क्लीनर के रूप में Rs.10 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत था। छह दिसंबर 2021 को दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट पर खड़े हुए ट्रक का तिरपाल उतरते समय कुलदीप कुमा...