हजारीबाग, मई 25 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। पेलावल ओपी क्षेत्र के गोविन्दपुर‌ गांव के प्राथमिक अभियुक्त सजाद खान पिता आशीष खान के घर स्थित मुख्य दरवाजे पर ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया गया।यह आदेश न्यायालय के निर्देशानुसार पेलावल पुलिस ने पालन किया ।पेवालल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना कांड संख्या 11/23 के नामजद आरोपी पिछले कई सालों से फरार है । इस बाबत न्यायालय ने उक्त आरोपी को न्यायालय के समक्ष समर्पण करने का आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...