मोतिहारी, अप्रैल 29 -- मधुबन, निज संवाददाता। मधुबन में सामुदायिक शौचालयों का हाल खस्ताहाल है। मधुबन में 17 महादलित टोलों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है। इसमें अधिकांश सामुदायिक शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। इन शौचालयों पर घास-फूस ने कब्जा जमा लिया है। सामुदायिक शौचालय का दरवाजा भी गायब हो चुका है। इससे एक बहुत बड़ी आबादी खुले में शौच के लिए जाती है। जिन सामुदायिक शौचालयों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, उसका उपयोग लोगों ने बंद कर दिया है। प्रखंड सूत्रों के अनुसार मधुबन में दो-दो लाख रुपए की लागत से 5 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ। वहीं 3-3 लाख रुपए की लागत से 12 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया। यह भी पढ़ें- दर्जनों गांव में अधूरा पड़ा शौचालय दो लाख रुपए की लागत से बने शौचालय में नल से पानी की व्यवस्था नहीं हो पायी। मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.