गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। रेलवे दिल्ली से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बिहार की तरफ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे गर्मी छुट्टी को देखते हुए दिल्ली से विभिन्न राज्यों के लिए कई समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच 04002/04001 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी। जबकि वापसी में दादर से यह ट्रेन मंगलवार को संचालित होगी। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन रात को 11.45 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर-पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें दिन और समय इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए 04028/...