एटा, फरवरी 8 -- एटा, हत्या के मामले में जांच में जुटी स्पेशल टीमों ने संदिग्ध मोबाइल नंबर जुटाएं है जिसके आधार पर कई लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल की तलाश भी की जा रही है। घटनास्थल से काफी दूर तक मोबाइल चैक किया गया। मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। बता दें कि थाना निधौलीकलां के गांव जोहरपुर निवासी धर्मेन्द्र (15) पुत्र नेम सिंह शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा था। किशोर का शव खेत में पड़ा मिला था। धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। मामले में पिता ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच में निधौलीकलां पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीमों को लगाया गया है। हत्या के खुलासे को लेकर तीन टीमें बनाई गई है। कुछ संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.