जमुई, अप्रैल 20 -- जमुई । निज संवाददाता कई संगीन मामले का आरोप ढे़बु यादव उर्फ लालमोहन यादव को सोमवार को लगभग 10 बजे सुबह खैरमा पकड़ने गई टाउन थाना की पुलिस टीम पर ढ़ेबू यादव सहित पूरे परिवार वालों ने एक साथ मिलकर जानलेबा हमला कर दिया। इस दौरान लाठी- डंडे और ईंट पत्थर से मारकर दो एसआई और एक सिपाही को बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने भी आखिरकार अभियुक्त ढे़बु यादव उर्फ लालमोहन यादव सहित चार अन्य सहयोगी को गिरफ्तार करने में भी सफल रही है। ढे़बु यादव पर हत्या, डकैती, लूट, मारपीट सहित रेलवे थाना में एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल दो एसआई और एक सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभियुक्त ढे़बु यादव को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर मनीष कुमार द्वारा सभी का इलाज किया गया। घायल एसआई...