जौनपुर, मई 21 -- शाहगंज नगर और क्षेत्र में दवा दुकानों पर बंदी का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। होलसेल, फुटकर, निजी चिकित्सालयों के मेडिकल स्टोर पूरे दिन संचालित होते रहे। फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल ने कहा कि देश चलते रहना चाहिए, बंद समस्या का समाधान नहीं है। यह भी पढ़ें- दवा कारोबारियों की हड़ताल का दिखा आंशिक असरएसोसिएशन की प्रतिक्रिया उन्होंने आरोप लगाया कि बंदी का आह्वान करने वाले कुछ पदाधिकारी स्वयं ऑनलाइन दवा सप्लाई के कार्य से जुड़े हैं और हड़ताल को सरकार पर दबाव बनाने का माध्यम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों,तीमारदारों और फार्मा कारोबारियों से जुड़े लोगों के हितों का ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने हड़ताल का बाहिष्कार किया था। केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र...