बिजनौर, जून 23 -- लखनऊ में अग्निकांड के बाद 15 बच्चों की मौत हो गई, एक बार फिर अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं, नगर में कई वैवाहिक मंडप ऐसे हैं जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसके अलावा नगर के कोचिंग सेंटर भी मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। किसी भी संस्थान, वैवाहिक मंडप या बाजारों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं हैं। गली मोहल्ले में नर्सिंग होम खुले हैं जहां अग्नि सूरक्षा के उपकरण मौजूद नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई दुर्घटना या आग से संबंधित कांड हो जाता है तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।नगर यह भी पढ़ें- स्योहारा के 80 प्रतिशत संस्थानों में नहीं है अग्निशमन यंत्र में ओवरलोडिंग होने के कारण बिजली की ट्रिपिंग भी लगातार जारी है। जिससे कई बार फाल्ट हो जाते हैं और दुर्घटनाओ का ड़र बना रहता है। अभी तक यहां ऐसी कोई बड...