प्रयागराज, मार्च 16 -- रेल प्रशासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रख कर कई विशेष ट्रेनों का संचालन और विस्तार किया है। इसके तहत पुणे-गोरखपुर, पुणे-दानापुर, मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस तथा पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल से जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। इसके अलावा एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (06019/20) के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय के अनुसार अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.