बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। गर्मी का पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। इसके बाद भी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल के लिए लगे हैंडपंप कही खराब हैं, तो कहीं पानी टंकी गंदगी से पटी हैं और टोटियां नदारद हैं। कई विद्यालयों में बच्चे स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं तो कहीं गंदगी की वजह से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बताते चलें कि जिले में कुल 2618 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 1775 प्राथमिक, 370 कंपोजिट और 473 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप खराब हो चुके हैं। पेयजल के लिए बनाई गई पानी की टंकियां व टोटियां भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पीने के लिए लगी टोटियां भी गायब हो चुकी हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.