अलीगढ़, जनवरी 8 -- n युवक मंगलवार शाम बहन के घर से अपने घर लौटने की बात कहकर निकला n परिजनों ने की जूते-कपड़ों से पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल अकराबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर जसरथपुर ट्रामा सेंटर के पास मंगलवार की रात एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद संभवतः कई वाहनों के ऊपर से निकल जाने के कारण शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलने पर पनैठी चौकी के उप निरीक्षक अलखराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से शव को बटोरकर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार सुबह मृतक की पहचान विनोद पुत्र पप्पू सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी कौड़ियागंज, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। परिजनों ने कपड़ों और जूतों के आधार पर शव की शिनाख्त...