पाकुड़, अप्रैल 3 -- शहर के कई वार्डों में पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय नागरिकों के बीच त्राहि-त्राहि मची हुई है। पेयजल संकट का मुख्य कारण हरिनडांगा मध्य विद्यालय पश्चिमी के मुख्य द्वार के पास पाइपलाइन का क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। विडंबना यह है कि पाइपलाइन 27 अप्रैल की देर रात को ही डैमेज हुई थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद इसे दुरुस्त करने में नाकाम रहा है। पाइपलाइन डैमेज होने के कारण शहरी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक, जो पूरी तरह से नगर परिषद की पाइपलाइन पर निर्भर हैं, वैकल्पिक संसाधनों की तलाश में भटक रहे हैं। इस संबंध में जब कनीय अभियंता सुमन सौरभ से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मरम्मती का कार्य प्रगति पर है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.