औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- बारूण थाना पुलिस ने गैरजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बारुण थाना के शेख बिगहा निवासी मुजाहिद हुसैन को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह बारूण थाना के पिठनुआ गांव निवासी अजय कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार भवानीपुर निवासी ललन साह, मंटू साह और रंजीत साह शामिल है। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। ----------------------------------------------- जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें औरंगाबाद। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने गुरुवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। विभिन्न थाना क्षेत्र से लोग यहां पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.