कन्नौज, मई 8 -- नगर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में कई वर्गों में बस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल को सम्मानित किया गया। श्रीमती गंगा देवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित की गई बस्ता प्रतियोगिता में शिशु वाटिका वर्ग में संहिता ने प्रथम, तनय दीक्षित ने द्वितीय, शिवांश दीक्षित व अपूर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग में आयांश प्रथम, हर्ष दीक्षित द्वितीय व अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। बाल वर्ग में दीक्षा चौहान प्रथम, आराध्या यादव द्वितीय व अदिति तीसरे स्थान पर रहीं। किशोर वर्ग में स्वर्णिमा ने प्रथम, जिया यादव ने द्वितीय, कार्तिक दीक्षित, समृद्धि राठौर व अनिकेत तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तरूण वर्ग में नव्या द्विवेदी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, सृष्टि दुबे व मानवी तिवारी संयुक्त ...