कई लोगों ने ली आजाद समाज पार्टी की सदस्यता
काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) विधानसभा काशीपुर की मोहल्ला अल्ली खां चौक में बहुजन जोड़ो अभियान में बुधवार की रात कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाए। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम सब एक होकर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करें। इस दौरान आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष रवि राज और गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रवि, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.