गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन सवारी एवं माल गाड़ियों के संरक्षित, सुरक्षित एवं तीव्रगामी संचालन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास एवं विस्तार तीव्र गति से कर रहा है। इसके तहत रेल खंडों के दोहरीकरण, तीसरी लाइन, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग तथा रेल खंडों के नवीनीकरण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षित ट्रेन संचलन के लिए पुराने रेल एवं स्लीपरों को नई रेल एवं ज्यादा क्षमता के मजबूत कंक्रीट स्लीपर से बदले जाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बताया कि रेलपथ के बेहतर अनुरक्षण के लिए आधुनिक मशीनों के माध्यम से मेंटेनेंस के काम हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में माह फरवरी 2026 तक 308 किमी ट्रैक, 398 किमी रेल, 211 किमी स्लीपर एवं 26...