गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवादाता। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चार पहिया वाहन चोरी कर उन्हें खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चुराई गई कार बरामद हुई है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 36 से अधिक केस दर्ज हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत स्वाट टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग की गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर 17 फरवरी को घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए आ...