कन्नौज, फरवरी 25 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत में इन दिनों विकास कार्य तेज रफ्तार से चल रहे हैं। नगर के कई वार्डों में नाला निर्माण, सड़कों व गलियों का पक्कीकरण तथा नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य एक साथ कराया जा रहा है। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कई स्थानों पर पक्के नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गंदे पानी की निकासी सुचारु होगी और सड़कों पर जलभराव से लोगों को छुटकारा मिलेगा। वहीं कच्ची और जर्जर गलियों को सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है। जिससे आवागमन आसान हो सके। नगर के मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात के समय रोशनी बेहतर होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। नगर के लोगों क...