गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 भंडारीडीह में सोमवार को कई युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने सभी नौजवान साथियों का स्वागत फूल का माला पहनाकर और पार्टी का अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वारिस अंसारी ने की। मौके पर पार्टी में शामिल होनेवाले युवाओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यों को देखते हुए एक नई उम्मीद और आशा की किरण के साथ पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया। कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी मिलकर आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाते हुए निगम क्षेत्र में विकास का काम करने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि हृदय से सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हैं। पार्टी और मजबूती के साथ काम करेगी। आने वाले समय में निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.