गंगापार, अप्रैल 12 -- अवैध मिट्टी और बालू खनन के चलते बने गड्ढों में पानी भरने के कारण पानी में डूबने से मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई दर्जनों मासूमों की मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासन अवैध खनन के मामले में कारगर कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिससे बेरोकटोक अवैध खनन जारी है। क्षेत्र के बरहाकला ग्राम पंचायत के बहेलियापुर गांव में छह महीने पहले मौसेरे भाई बहन राजकुमार और रानी की अवैध मिट्टी खनन के बाद गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हुई थी। इसके पहले नरवर चौकठा गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप अवैध मिट्टी खनन के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हुई थी। एक महीने पहले अवैध बालू खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में बामपुर गांव के एक ही परिवार के चार मासूमों की दुखद मौत हो गई थी। इन सभी घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ का...