गंगापार, मई 12 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत शंकरगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर कहीं कहीं पेयजल व्यवस्था है और कहीं कहीं नदारद। कई प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं दिखी, वहीं नगर पंचायत द्वारा विभिन्न वार्डों में बनाए गए जल संचय टैंक लोगों के लिए राहत का माध्यम बने हुए हैं। नगर पंचायत शंकरगढ़ के 12 वार्डों में लगभग 70 से 80 जल संचय टैंक स्थापित किए गए हैं,जिनसे स्थानीय लोग पानी का उपयोग कर रहे हैं।पानी की कमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के बाहर भी न तो प्याऊ की व्यवस्था है और न ही पानी का टैंकर लगाया गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा सेन नगर चौराहे पर प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। नग...