बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। सदर ब्लॉक क्षेत्र के पकरडाड़ गांव में स्थापित राजकीय नलकूप कई माह से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप बंद होने के कारण किसानों को निजी ट्यूबवेल और डीजल पंपों के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है। स्थानीय किसान रामप्रकाश, रामकुमार समेत अन्य किसानों ने बताया कि धान सहित खरीफ फसलों की बुआई और सिंचाई का समय चल रहा है, लेकिन सरकारी नलकूप खराब होने से उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक नलकूप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।इस यह भी पढ़ें- 20 वर्षों से बंद पड़ा नलकूप, सिंचाई के लिए निजी ...