बोकारो, अप्रैल 7 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। श्री चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा आयोजित चित्रांशों का महासम्मेलन कई मायने में सफल रहा। इसमें ना सिर्फ बोकारो जिला बल्कि प्रदेश के धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची आदि जिलों के चित्रांश परिवारों ने भी भाग लिया औश्र समाज के लिए बढ़-चढ़ कर काम करने पर जोर दिया। इस महासम्मेलन में बेटियों को आगे बढ़ाने तथा राजनीति की मुख्यधारा में शामिल होकर आगे बढ़ समाज में हिस्सेदारी की मांग की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रांची निवासी सुबोधकांत सहाय ने एकजुट होकर खड़ा होने तथा अपनी ताकत दिखाने की नसीहत दी। सहाय ने कहा कि यदि आप राजनीतिक जीवन में नहीं है तो समझिए आप समाज में हाशिए पर हैं। कभी हमारे समाज से तीन-तीन केंद्रीय मंत्री हुआ करते थे पर आज एक भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.