समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पेंशनधारी शिक्षक संघ तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को विवि मुख्यालय में धरना दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर ठाकुर एवं संयुक्त सचिव तेज नारायण यादव ने बताया कि समस्याओं का निदान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से विवि प्रशासन को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है। 31 जुलाई, 25 अगस्त एवं 11 नवंबर को वार्ता भी हुई, लेकिन दिये गए आश्वासन का परिणाम शून्य रहा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बकाया भुगतान में भेदभाव हो रहा है। तत्काल डीआर मद के अंतर वेतन सह सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.