खगडि़या, मई 10 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड परिसर में रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह का घेराव कर दिया। सफाईकर्मी बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर घंटों प्रखंड परिसर में डटे रहे। और जल्द समाधान की मांग करते रहे। सफाईकर्मियों का कहना था कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मियों ने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। और प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने तत्काल प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ प्रमथ मयंक से फोन पर बातचीत कर सफाईकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ...