बेगुसराय, जनवरी 29 -- बरौनी,निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुरुवार को सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए चोरी हुए दूध टैंकर को टुकड़े-टुकड़े में बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने बताया कि 19 जनवरी की रात असामाजिक तत्वों द्वारा बरौनी डेयरी से आगे पशुपालन विभाग कार्यालय के निकट सड़क किनारे खड़े एक दूध टैंकर की चोरी कर ली गई थी। पीड़ित वाहन मालिक मटिहानी निवासी रंजीत राय के द्वारा इस बाबत एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद लगातार सीसीटीवी का अवलोकन करने पर उक्त दूध टैंकर को दरभंगा जिलान्तर्गत बिरौल थाना क्षेत्र में अहिलवारा वार्ड नंबर 09 निवासी स्व. छेदो खां के पुत्र हैजुम खां के यहां से अलग-अलग टुकड़ों में विभक्त स्थिति में बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.