अयोध्या, अप्रैल 22 -- पूरा बाजार। क्षेत्र के कई जगहों पर आग लगने की खबर है। थाना महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम द्वारिकापुर में अज्ञात कारणों से लग गई। जिससे लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थानाध्यक्ष महाराज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम व ग्रामीणों के साथ आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार राजेश गुप्ता व शिवमंगल गुप्ता की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्राम भदौली में भी गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से गेहूं की फसल जली यह भी पढ़ें- साढ़े तीन सौ बोझ गेहूं जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...